अनुराग बने इलाहाबाद मंडल के एडीआरएम
नोट...फोटो है
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल में एडीआरएम सामान्य का कार्यभार सोमवार को अनुराग अग्रवाल ने ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व अनुराग उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। प्रयागराज के बाई के बाग निवासी अरुण अग्रवाल दिल्ली आईआईटी से बीटेक डिग्रीधारी है। भारतीय रेल स्टोर सेवा 1993 बैच के अधिकारी अनुराग रेल इंजन कारखाना वाराणसी, पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर आदि जोनल रेलवे के तमाम महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। ज्वाइन करने के बाद उन्होंने मंडल के तमाम अफसरों से मुलाकात भी की।