फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि स्नान पर्व: दिल्ली की राह आसान करेगी स्पेशल ट्रेन, एक और दो मार्च को होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इलाहाबाद जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए स्पेशल ट्रेन एक और दो मार्च को एवं आनंद विहार से इसका संचालन दो एवं तीन मार्च को होगा। 21 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री के नौ, एसी टू के दो, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के चार-चार और एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन

इलाहाबाद जंक्शन से ट्रेन रात 8.30 बजे प्रस्थान करेंगी। इसका फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, झींझक, अलीगढ़ में ठहराव होगा। ट्रेन सुबह छह बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेंगी। इसी तरह वापसी में आनंद विहार से यह ट्रेन सुबह 7.50 बजे चलकर शाम 5.20 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेंगी। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ डा. अमित मालवीय के मुताबिक स्पेशल ट्रेन में यात्री अपने रिजर्वेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें