नौ मार्च को सहारनपुर नहीं जाएगी नौचंदी एक्सप्रेस
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस नौ मार्च को सहारनपुर नहीं जाएगी। नौ मार्च को नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ सिटी से सहारनपुर तक निरस्त रहेगी। दरअसल रेलवे द्वारा दिल्ली मेरठ रेलखंड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। इस वजह से नौचंदी एक्सप्रेस इलाहाबाद से मेरठ तक ही चलेगी। इसका संचालन सिर्फ मेरठ से सहारनपुर तक नहीं होगा। इसी तरह दस मार्च को डाउन नौचंदी भी सहारनपुर से मेरठ सिटी तक निरस्त रहेगी। इस दौरान ट्रेन मेरठ से इलाहाबाद तक आएगी।