फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भेजा पत्र
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेने की कोशिश का मामला
एनडीआरएफ इंस्पेक्टर पर हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश के मामले में आरोपी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। मेला पुलिस की ओर से विभागीय अफसरों को इसके लिए पत्र भेजा गया है। हालांकि किसी तरह के मुकदमे की बात से अफसरों ने इंकार किया है।
विज्ञापन

पीएम मोदी एक दिन पहले मेला क्षेत्र में पहुंचे थे। गंगा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वह बाहर निकल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर राजन कुमार सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच गए और सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। जिस पर एसपीजी के जवानों ने उन्हें हटाया। डीआईजी केपी सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ इंस्पेक्टर का यह आचरण अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। ऐसे में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए एनडीआरएफ के अफसरों को पत्र भेजा गया है। गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई आपराधिक मामला नहीं है जिस पर कि गिरफ्तारी की जाए। उधर एनडीआरएफ अफसरों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें