फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में मना रक्षाबंधन, मंत्री ने महिला पुलिसकर्मियों से बंधवाई राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानों में बंधा रक्षाबंधन, अफसरों ने भी बंधवाई राखी
विज्ञापन


मंत्री नंदी ने महिला पुलिसकर्मियों से बंधवाई राखी

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। रक्षाबंधन पर इस बार जिले के थाने और पुलिस लाइन भी पर्व की खुशियों से गुलजार नजर आए। पुलिस अफसरों ने महिलाओं से राखी बंधवाई और उपहारस्वरूप उन्हें सुरक्षा का वचन दिया। उधर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पुलिस लाइन पहुंचकर महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाई।
डीजीपी के निर्देश पर सभी थानों में रक्षाबंधन पर्व के लिए महिलाओं को आमंत्रित किया गया। यहां पुलिसकर्मियों ने महिलाओं, बेटियों से रक्षासूत्र बंधवाया और उनकी रक्षा का वचन दिया। कुछ थानों पर खुद विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी नितिन तिवारी को शाम के वक्त उनके कैंप कार्यालय पहुंचकर महिलाओं ने राखी बांधी। एसएसपी ने सभी को अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया और वचन दिया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी। इसी तरह एसपी सिटी बृजेशकुमार श्रीवास्तव ने दारागंज थाने पहुंचकर महिलाओं से राखी बंधवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्ति का रूप हैं महिला पुलिसकर्मी: नंदी
उधर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के स्टांप एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंदी सुबह 11.30 बजे के करीब पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाई। नारी सम्मान समारोह के तौर पर आयोजित कार्यक्रम में नंदी ने कहा महिला पुलिसकर्मी शक्ति का रूप हैं। इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर भी महिलाओं से राखी बंधवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें