फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : डेंगू के 41 नए मरीज, मिले, कई इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

Sun, 23 Oct 2022 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए महानिदेशक ने पर्वों पर सरकारी चिकित्सकों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक आकस्मिक मामलों में ही चिकित्सकों को अवकाश दिया जाएगा। दीपावली, अन्नकूट, भैयादूज व गोवर्धन पूजा के दिन भी ओपीडी चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में रविवार को 41 नए डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई। जिसके बाद प्रयागराज में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 727 हो गई है। जिसमें से 669 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 45 मरीजों का इलाज अस्पताल में व 13 मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। वहीं अशोक नगर, ओल्ड कटरा, छोटा बघाड़ा, सिविल लाइंस, एसआरएन कैंपस, रसूलाबाद, राजरूपपुर, रानीमंडी, बादशाही मंडी, हिम्मतगंज, अल्लापुर कीडगंज, अलोपीबाग में एंटी लार्वा स्प्रे, पायरेथ्रम स्प्रे, फीवर सर्वे, सोर्स रिडक्शन, फागिंग व आईईसी एक्टीविटी का कार्य हुआ।

विज्ञापन

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सकों के अवकाश रद्द
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए महानिदेशक ने पर्वों पर सरकारी चिकित्सकों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक आकस्मिक मामलों में ही चिकित्सकों को अवकाश दिया जाएगा। दीपावली, अन्नकूट, भैयादूज व गोवर्धन पूजा के दिन भी ओपीडी चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें