फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षिका से जमीन के नाम पर 41 लाख रुपये हड़पे

Tue, 29 Dec 2020 12:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
फर्जावाड़ा
विज्ञापन
कोतवाली निवासी डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. आयना बोस चटर्जी से जमीन दिलाने के नाम पर 41 लाख रुपये हड़प लिए गए। जमीन न मिलने पर रुपये वापस मांगे गए तो जान से मारने को धमकाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


साउथ मलाका निवासी आयना संगीत की शिक्षिका हैं जो इलाहाबाद डिग्री कॉलेज की अतिथि प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि झूंसी निवासी शैशव मिश्रा उनसे संगीत की शिक्षा लेता था। उसके पिता एलआईसी एजेंट जीके मिश्रा ने 2016 में उन्हें हबूसा मोड़ के पास बेशकीमती जमीन दिलाने के नाम पर कुल 41 लाख रुपये ले लिए। लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी जमीन का बैनामा नहीं किया।

यही नहीं रुपये वापस देने से भी इंकार कर दिया। यही नहीं रुपये मांगने पर गालीगलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। बहुत कहने पर आठ लाख कीमत की जमीन का बैनाम किया लेकिन शेष रकम हड़प कर गए। जिसके बाद भुक्तभोगी ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जीके मिश्रा, उसकी पत्नी रीता मिश्रा व बेटों शैशव व वैभव के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कर

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दरोगा के खिलाफ तहरीर 

कर्नलगंज निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धोखे से रुपये हड़पने समेत अन्य आरोपों में पुलिस विभाग में तैनात दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है। उसका आरोप है कि कुछ साल पहले इविवि में पढ़ाई के दौरान आरोपी से उसकी मुलाकात हुई जिसके बाद वह उसके करीब आ गया और शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। यही नहीं प्राइवेट नौकरी करने के दौरान उससे रुपये भी हड़प लिए। 2019 में आरोपी का चयन पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर हो गया। ट्रेनिंग पर जाने के दौरान भी एक साल तक वह उसे आश्वासन देता रहा। फिर अचानक उसके परिवारवालों ने शादी से इंकार कर दिया। आरोपी ने भी उसका फोन उठाना बंद कर दिया। यही नहीं शिकायत करने पर वन स्टॉप सेंटर में अपने भाई संग आकर उसे परिवारसमेत जान से मारने को धमकाया। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें