फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 पुलिस वालों को दूसरे दिन मिला इलाज का वक्त

Fri, 13 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी में वकील की हत्या के बाद बुधवार को हुए बवाल में घायल 40 पुलिस कर्मियों को अपना इलाज कराने की फुर्सत दूसरे दिन मिली। एसएसपी दफ्तर पर हुए हमले मेें घायल पुलिस कर्मियों को बृहस्पतिवार को मेडिकल के लिए भेजा गया। सभी के सिर, हाथ, पांव और सीने पर चोटें आई हैं। मेडिकल कराने के बाद घायल पुलिस कर्मियों की तहरीर पर अज्ञात वकीलों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय पर हुए बवाल में मनोज कुमार यादव, मनीष उपाध्याय, भारत सिंह, इसरार अहमद, शीला देवी, मुखतार, राजेंद्र कुमार, संजीत कुमार सिंह, विजय तिवारी, संदीप कुमार सिंह, सुमन सिंह, उमेश सिंह, उमेश सिंह, संजय सिंह, रामसजीवन मौर्य, क्रांति पांडेय, शांति उपाध्याय, प्रतिमा सचान, सुनील कुमार पांडेय, सरिता, लल्लन प्रसाद साहू, मो. हारुन, राम प्रवेश यादव, अमित कुमार सिंह, आलोक कुमार पांडेय, राजीव यादव, जितेंद्र बंसल, संतोष कुमार तिवारी, सुरेश यादव, संतोष कुमार, एजाज हुसैन आदि पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इनकी तैनाती कार्यालय में ही है। इसके अलावा पथराव में और आठ पुलिस वालों को भी चोटें आई हैं। वकीलों पर बलवा करने, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने, तोड़फोड़, दहशत फैलाने की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें