फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पीपीपी मॉडल पर तैयार हो रहे सालिटेयर वैली प्रोजेक्ट में 40 फीसदी गरीबों को मिलेगा आवास

Sat, 13 May 2023 03:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

द इन्नोवेटर डिजिटल एड्स प्रा.लि. ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के अन्तर्गत पीपीपी मॉडल पर जलालपुर घोषी में तैयार हो रहे सालिटेयर वैली प्रोजेक्ट में रियल स्टेट सेक्टर के अन्तर्गत 40 प्रतिशत मकान और फ्लैट गरीबों के लिए बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आवास योजना। सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द इन्नोवेटर डिजिटल एड्स प्रा.लि. ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के अन्तर्गत पीपीपी मॉडल पर जलालपुर घोषी में तैयार हो रहे सालिटेयर वैली प्रोजेक्ट में रियल स्टेट सेक्टर के अन्तर्गत 40 प्रतिशत मकान और फ्लैट गरीबों के लिए बनाए जा रहे हैं। इसमें वन रूम सेट, दो रूम सेट का दृष्टि अपार्टमेंट, पीएम आवास योजना का यमुना इन्क्लेव का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। फ्लैट पर आवंटियों को कब्जा दिया जाने लगा है।

विज्ञापन


आवासीय योजना के ले-आउट के अनुसार सभी इंफ्रास्ट्रक्चर टाउनशिप का कार्य पूर्ण हो चुका है। सरकारी योजना के अन्तर्गत एलआईजी एवं इडब्लूएस आवास योजना के फ्लैट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। आवंटन के लिए आवंटियों का पंजीकरण हो चुका है। आवंटन प्रक्रिया लाटरी के जरिए पीडीए जल्द ही करने जा रहा है। मध्य आय वर्ग के लिए रायल सालिटेयर, ग्रेंड व प्राइड के नाम से टावरों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। सालिटेयर वैली प्रोजेक्ट में व्यावसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें