फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ashraf Murder : कॉल्विन के स्टाफ का बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी, चार मीडियाकर्मियों से भी पूछताछ

Sat, 13 May 2023 02:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक अशरफ हत्याकांड की विवेचना के क्रम में कॉल्विन अस्पताल के संबंधित स्टाफ का बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। उधर घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे चार मीडियाकर्मियों से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
कॉल्विन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अशरफ हत्याकांड की विवेचना के क्रम में कॉल्विन अस्पताल के संबंधित स्टाफ का बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। उधर घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे चार मीडियाकर्मियों से भी पूछताछ की गई है। जबकि आठ अन्य को बयान देने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुलाया है।

डॉक्टरों व संबंधित अन्य कर्मचारियों से एक दिन पहले ही पूछताछ पूरी कर ली गई। इसके बाद एसआईटी के सदस्यों ने मीडियाकर्मियों से घटना के बाबत पूछताछ की। उनसे पूछा कि घटना के दौरान कब क्या कैसे हुआ और उन्होंने क्या देखा।

विज्ञापन


घटना के बाद क्या हुआ और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की प्रतिक्रिया क्या रही। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल चार मीडियाकर्मियों के बयान दर्ज हुए हैं और यह सभी स्थानीय हैं। घटना के दौरान एक दर्जन मीडियाकर्मी मौके पर मौजूद थे। इनमें से कई जनपद के बाहर के भी हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है कि घटना के संबंध में अपना बयान आकर दर्ज करा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें