18.69 यात्रियों ने कराया ट्रेनों में आरक्षण
जनवरी माह में प्रयागराज से विभिन्न ट्रेनों में 18.69 लाख यात्रियों द्वारा रिजर्वेशन करवाए गए। इस अवधि में रेलवे की 83.46 करोड़ रुपये की आय हुई। पूरे प्रयागराज मंडल की बात करें तो इस दौरान 74.62 लाख यात्रियों के रिजर्वेशन ट्रेनों में हुए। इससे प्रयागराज मंडल को 220.03 करोड़ रुपये की आय हुई।
माह भर में 71 लाख से ज्यादा यात्रियों का हुआ आवागमन
महाकुंभ के मौके पर उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्थित रेलवे स्टेशनों से जनवरी माह के दौरान 71 लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही हुई। इस दौरान कुल 71.84 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ। यहां विभिन्न ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की संख्या 28.16 लाख रही, जबकि माह भर में यहां से विभिन्न शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों का आंकड़ा 43.68 लाख रहा। इसमें से अधिकांश यात्री स्पेशल ट्रेनों से ही अपने गंतव्य को रवाना हुए। इसमें अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही।
जो ट्रेनें निरस्त हुई उसमें सफर करने वाले यात्रियों को नियमानुसार रिफंड दिया गया। रेलवे द्वारा जनवरी माह में रिकार्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया गया। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर।