प्रयागराज जंक्शन से इलाहाबाद जंक्शन के बीच नॉन इंटर लॉकिंग कार्य की वजह से इलाहाबाद जंक्शन की तमाम ट्रेनों के प्लेटफार्म में परिवर्तन किया जा रहा है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से तीन अगस्त तक प्रभावी रहेगी। इस दरम्यान कुल 38 ट्रेनें बदले हुए प्लेटफार्म से चलेगी। जिन ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए हैं उसमें वंदे भारत एक्सप्रेस भी प्रमुख रूप से शामिल है।
वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार 31 जुलाई को दोनों ओर से प्लेटफार्म नंबर छह की बजाय प्लेटफार्म नंबर पांच से चलेगी। इसके पूर्व मंगलवार 30 जुलाई को मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर नौ की जगह नंबर दो से चलेगी।
एनसीआर के पीआरओ सुनील गुप्ता के मुताबिक 30 जुलाई को दो, 31 जुलाई को को 18, एक अगस्त को 14 और दो और तीन अगस्त को कुल दो-दो ट्रेनें बदले हुए प्लेटफार्म से चलेंगी। इन चार दिनों के दौरान 38 में से 16 ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर पांच से संचालित होंगी।