फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद की 20 करोड़ रुपये की तीन संपत्तियां कुर्क 

Fri, 01 Jan 2021 08:09 PM IST
विनोद सिंह न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : धूमनगंज में पूर्व सांसद अतीक अहमद के 37 बीघे जमीन को कुर्क करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

माफिया व उनके गुर्गों के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में अतीक अहमद के खिलाफ शुक्रवार को एक और कार्रवाई हुई। पुलिस ने धूमनगंज स्थित उसकी 20 करोड़ रुपये मूल्य की तीन संपत्तियां कुर्क कर दी। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई। कार्रवाई के बाबत पुलिस ने वहां नोटिस बोर्ड भी लगवा दिया है। 

विज्ञापन


धूमनगंज पुलिस की एक टीम शुक्रवार दोपहर में क्षेत्र में स्थित नसीरपुर सिलना गांव में पहुंची। यहां पहुंचकर टीम ने अतीक अहमद के कब्जे वाली तीन जमीनों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की। इनमें आराजी संख्या 158, 187 व 190 की कुल 0.875 हेक्टेयर भूमि शामिल थी। पुलिस ने तीनों ही भूमि पर पहुंचकर डुगडुगी पिटवाई और फिर यहां नोटिस बोर्ड लगवाकर संपत्तियां कुर्क कर लीं।

विज्ञापन

माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
नोटिस बोर्ड में यह चेतावनी लिखवाई गई कि उपरोक्त संपत्ति अतीक पर दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में जिलाधिकारी के आदेश पर की गई है। इस पर किसी भी तरह से अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारों का कहना है कि कुल लगभग 10 हजार वर्ग गज जमीन कुर्क की गई। जिसकी वर्तमान कीमत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सीओ सिविल लाइंस अजीत सिंह चौहान ने बताया कि तीनों ही अचल संपत्तियां कुर्क कर ली गई है। 

मार्च में लिखा गया था केस

गैंगस्टर के जिस मुकदमे में अतीक की तीन अचल संपत्तियां कुर्क की गईं, वह इसी साल मार्च में लिखा गया था। तत्कालीन इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने अतीक समेत कुल पांच लोगों को इस मुकदमे में आरोपी बनाया था। उनकी ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि सभी पांचों आरोपी गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातें करते हैं जिसका लीडर अतीक है। अन्य चार आरोपियों में हरवारा निवासी सगे भाई रियाज व नियाज के अलावा जाहिद व शेख शामिल हैं। 

अतीक के खिलाफ नौवीं कार्रवाई

धूमनगंज पुलिस की ओर से हुई कार्रवाई अतीक के खिलाफ पिछले कुछ महीनों में ही नौवीं बड़ी कार्रवाई थी। इससे पहले प्रयागराज विकास प्राधिकरण उसकी आठ संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर चुका है। जिनमें से उसका कसारी मसारी स्थित पैतृक घर, चकिया स्थित कार्यालय, झूंसी स्थित कोल्ड स्टोरेज, सिविल लाइंस स्थित व्यावसायिक कॉम्पलेक्स आदि शामिल हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि  शुक्रवार को जिन तीन जमीनों पर कार्रवाई हुई, उनमें प्लाटिंग की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें