prayagraj news : प्रयागराज के एक होटल में नव वर्ष पर आयोजित नाइट पार्टी में थिरकते युवा।
- फोटो : prayagraj
क्लबों मे भी नए साल के आगमन का जश्न खूम मना। कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन के बावजूद शहरवासियों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह फीका नहीं पड़ा। लायनेस क्लब की दिव्या जौहरी ने अपनी पदाधिकारियों व सहेलियों के साथ शहर के एक गार्डेन में नए साल के आगमन पर शानदार महफिल सजाई इसमें बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने गीतों के बोल पर देर रात तक जमकर मस्ती की। इसी तरह बीएचएस के सामने कबाना रेस्टोरेंट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का यादगार धमाका हुआ।
न्यू ईयर पर नाइट पार्टी में युवाओं केसाथ युगलों ने जमकर मस्ती की। प्यार बिना चैन कहां रे...। इश्क द गली बिच नो इंट्री... के अलावा एक से बढ़कर एक फिल्मी नगमों पर देर रात तक लोग समूहों में झूमते रहे। संयोजिका आफरीन अनवर ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन शांभवी सिंह, आरजे निवेश ने किया। थर्टी फर्स्ट नाइट पार्टियों में नृत्य, गायन के साथ तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद भी लोगों ने चखा और नए साल के आगमन की खुशियों को दिल खोलकर साझा किया।
prayagraj news : प्रयागराज के एक होटल में नव वर्ष पर आयोजित नाइट पार्टी में थिरकते युवा।
- फोटो : prayagraj
इसी तरह न्याय मार्ग, नवाब यूसुफ रोड, एमजी मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, बीएचएस वाली सड़क के अलावा अन्य इलाकों में क्लब, होटल और रेस्टोरेंट में थर्टी फर्स्ट नाइट को लोगों ने नृत्य और गायन से यादगार बनाया। कालिंदीपुरम, अल्लापुर, अशोक नगर की कालोनियों, आवासीय परिसरों में लोगों ने जगह-जगह वर्ष 2020 को विदाई दी और नए साल 2021 का स्वागत किया।
धनंजय- विनीता बेस्ट कपल, समीर और सृष्टि अग्रवाल को बेस्ट डांसर का पुरस्कार
प्रयागराज। पीडी टंडन मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार की रात न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी में नृत्य पर आधारित प्रतियोगिताएं भी हुईं। समीर और सृष्टि अग्रवाल को बेस्ट डांसर घोषित किया गया। जबकि, बेस्ट कपल के रूप में प्रथम पुरस्कार धनंजय और विनीता को और बेस्ट कपल का द्वितीय पुरस्कार पूजा और सुषमा को मिला। पर्सनालिटी मेकर आफरीन अनवर ने विजेताओं को सम्मानित किया।
फूलों के दाम बढ़े, गुलाब की कलियों में उछाल
नव वर्ष के आगमन से पहले बृहस्पतिवार की शाम फूलों के दाम चढ़ गए। गेंदा की माला और रजनीगंधा की लड़ियों के साथ गुलाब की कलियों के दाम बढ़ गए। लाल गुलाब की कलियां 20-25 रुपये में बिकने लगी हैं। गेंदा के फूलों की माला 20 से 40 रुपये में और रजनीगंधा की बुकें भी 125 से 200 रुपये तक में बिकी।