फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 20 Sep 2026 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भीरपुर क्षेत्र के पचदेवरा गांव में रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुधांशु शुक्ला पुत्र सूर्यकांत शुक्ला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीरपुर क्षेत्र के पचदेवरा गांव में रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुधांशु शुक्ला पुत्र सूर्यकांत शुक्ला के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिजनों के अनुसार, सुधांशु शुक्ला का वर्ष 2011 से मानसिक बीमारी का इलाज प्रयागराज स्थित एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। रविवार को करीब 12:30 बजे वह घर से निकले थे। इसके बाद ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन



विज्ञापन




मृतक की पत्नी अनीता देवी हैं। उनकी दो बेटियां महक शुक्ला (10) और भूमि शुक्ला (8) हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें