घटना के बाद पीड़ित ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर जानकारी दी। साथ ही लुटेरों की कार का नंबर भी बताया। जिस पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुट गई। विवि चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान पता चला कि कार राजापुर चौबारा, होलागढ़ निवासी कृष्ण कुमार पाल उर्फ सोनू की है।
पुलिस उसकी तलाश में लगी रही और आखिरकार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसकी निशानदेही पर लूटा गया प्याज, 10 हजार नकद, घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि लुटेरों के दो साथियों की तलाश की जा रही है।
हॉलैंड हाल में अवैध रूप से रहते थे लुटेरे
पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में पता चला कि घटना में उसके साथ कौशिक सिंह निवासी लालगंज प्रतापगढ़ व अयोध्या का रहने वाला विजय सिंह चंदेल शामिल थे। यह भी बताया कि वह नैनी स्थित कॉलेज से एमएससी कर रहा है। जबकि उसके दोनों साथी भी पढ़ाई कर रहे हैं। यह भी बताया कि वह हॉलैंड हाल हॉस्टल में अवैध रूप से रहते थे। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि हॉस्टल में विजय ने किसी छात्र से कमरा किराये पर लिया था।
पुलिस जीप देखते ही भाग निकले दो बदमाश
इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित के जानकारी देते ही वह जांच में जुट गए। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो प्याज की बोरियों के पास दो लोग खड़े दिखाई दिए। वह पुलिस जीप देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बाद में पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ में पता चला कि दोनों उसके साथी हैं। मौके से उनकी बिना नंबर की बुलेट भी मिली, जिसे कब्जे में ले लिया गया।