आयोग के सचिव आलोक कुमार के अनुसार पूर्व में घोषित परीक्षा परिणाम में शामिल सिविल/यांत्रिक अभियंत्रण विषय के अभ्यर्थियों का परिणाम/इस पद की अधिमान्यता निरस्त कर दी गई है। संशोधित परिणाम में केवल कृषि अभियंत्रण शाखा के अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए 34 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिसमें केवल कृषि अभियंत्रण शाखा के लिए पूर्व में सफल घोषित 12 अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
यह जानकारी आयोग की वेबसाइट और सूचना बोर्ड पर भी उपलब्ध करा दी गई है। सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की सूचना बाद में अलग से जारी की जाएगी। परिणाम से संबंधित प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के उपरांत आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम पूरी तरह से औपबंधिक है।