रानीमंडी में जंफर टूटा, बिजली आपूर्ति ठप
प्रयागराज। कल्याण देवी डिवीजन के रानी मंडी फीडर पर रविवार को जंफर टूटने से बत्ती गुल हो गई। इससे रानी मंडी समेत आसपास के इलाकों में बिजली का संकट उत्पन्न हो गया। उधर, करेली और करेलाबाग उपकेंद्रों के फीडरों पर दिन भर ट्रिपिंग होने से बिजली की आवाजाही बनी रही और लोग हलाकान रहे।
रानी मंडी फीडर पर दोपहर 12:15 बजे जंफर टूट गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप होते ही भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए। एक्सईएन एलपी चक्रवेदी ने बताया कि जानकारी मिलते ही टीमें लगा दी गईं। करीब घंटे भर बाद ही जंफर जोड़कर आपूर्ति बहाल कर ली गई। इस डिवीजन से लगे करेलाबाग में ओवरलोडिंग के चलते तारों के पिघलने और ट्रांसफारमरों में स्पार्किंग होने से कई बार बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।