फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन हैकिंग पर कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन हैकिंग पर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट ने एसएसपी प्रयागराज को अधिवक्ता का मोबाइल हैक किए जाने की घटना पर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि हैकिंग ऐसा अपराध है, जिससे लोगों के निजता के अधिकार और वैयक्तिक स्वतंत्रता के अधिकार का हनन होता है। पुलिस को इन अधिकारों की रक्षा कर कानून व्यवस्था कायम रखनी चाहिए। कोर्ट ने याची से कहा है कि वह एसएसपी को अपनी लिखित शिकायत दे और एसएसपी उस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

अधिवक्ता नियाज अहमद खान की याचिका पर न्यायमूर्ति केएन बाजपेयी और न्यायमूर्ति इफाकत अली खान की पीठ ने सुनवाई की। याचिका में कहा गया कि याची का मोबाइल फोन जून 2018 में हैक कर लिया गया था। उसने पांच जून को इसकी शिकायत पंजीकृत डाक से की। आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। याची के वैयक्तिक स्वतंत्रता और निजता के अधिकार का हनन हो रहा है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कोर्ट ने इसे गंभीर मामला मानते हुए एसएसपी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें