भारद्वाज आश्रम और फ्लाई ओवर का आज निरीक्षण करेंगे केशव
प्रयागराज। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां कुंभ के मद्देनजर बनाए गए फ्लाईओवर और भारद्वाज आश्रम में चल रहे निर्माण कार्यों का वे जायजा लेंगे। लखनऊ से सुबह 10 बजे चलकर उनका हेलीकॉप्टर सुबह 10.45 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा।
पुलिस लाइन से ही वे कुंभ के मद्देनजर शहर में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए निकल जाएंगे। सुबह 10.55 बजे से 11.25 बजे तक उनके निरीक्षण का कार्यक्रम है। इसके बाद बूथ समिति के अभिनंदन कार्यक्रम की कड़ी में प्रयागराज में वह कर्नलगंज दुर्गा पूजा पार्क में विश्वविद्यालय मंडल के बूथ समिति के कार्यकर्ताओं का सम्मान करेेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव के मुताबिक सम्मान समारोह के बाद राजर्षि टंडन मंडपम की ओर रवाना होंगे। इसके बाद वे नैनी भी जाएंगे। दिन में 1.45 बजे वह सर्किट हाउस में बैठक विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर शाम 4.55 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।