फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन-1

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर के सभी 24 नामांकन वैध
विज्ञापन

0 पार्षदी के छह और नगर पंचायत अध्यक्ष के दो दावेदारों के पर्चा खारिज
इलाहाबाद। नगर निगम में महापौर के लिए हुए सभी 24 नामांकन पत्र वैध पाए गए। हालांकि पार्षदी के छह दावेदार फार्म भरने में ही गलती कर गए और उनका नामांकन निरस्त हो गया। इस तरह से महापौर के लिए अब भी मैदान में 24 तथा पार्षदी के लिए 918 प्रत्याशी बचे हैं। उम्मीदवार 10 नवंबर को नाम वापस ले सकेंगे।
मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को फार्मों की जांच की गई। महापौर के चुनाव अधिकारी अमर पाल सिंह ने बताया कि सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। वहीं पार्षदी में वार्ड पांच की नेहा भारती का पर्चा खारिज कर दिया गया है। इनके अलावा वार्ड 26 से नामांकन करने वाले अनुज कुमार और रीता का नामांकन निरस्त किया गया है। वार्ड 27 से भी दो दावेदार कामनी देवी तथा रेहाना बानो और 76 से मोहम्मद तारिक का पर्चा खारिज किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के दो दावेदारों का भी नामांकन निरस्त कर दिया गया है। सिरसा से निर्दलीय विमल वर्मा तथा झूंसी में शुभद्रा का पर्चा निरस्त हुआ है। इस तरह से अब नौ नगर पंचायत के लिए 100 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। नगर पंचायत सदस्य के किसी दावेदार का पर्चा खारिज नहीं हुआ है। इस तरह से 712 लोग मैदान में हैं।
विज्ञापन

000
19 वार्ड में लगाने पड़ेंगे दो ईवीएम
इलाहाबाद। नगर निगम के 80 में से 19 ऐसे वार्ड हैं, जहां मतदान के लिए हर बूथ पर दो ईवीएम लगाने पड़ेंगे। इनमें सबसे अधिक 30 प्रत्याशी फाफामऊ वार्ड (17) में हैं। पांच वार्ड ऐसे हैं, जहां मात्र चार-चार प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि नाम वापसी बाकी है। ऐसे में फाइनल सूची जारी होने के बाद स्थिति बदल सकती है।
नामांकन पत्रों की जांच के बाद वार्डवार प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। वार्ड नंबर 44 ओम प्रकाश सभासद नगर-1 में 25, वार्ड चार जयंतीपुर में 21 तथा वार्ड नौ मलाकराज एवं वार्ड 31 नीमसराय में 20-20 उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड 22 चकिया, प्रयागघाट (52), चौखंडी (74), बख्शी बाजार (76) तथा दायराशाह अजमल (79) में चार-चार उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

000
वार्ड संख्या नाम प्रत्याशियों की संख्या
01 सुलेम सराय 07
02 राजापुर 17
03 अशोक नगर 09
04 जयंतीपुर 21
05 इंजीनियरिंग कालेज क्षेत्र 08
06 हरवारा 15
07 चक रघुनाथ 08
08 म्योराबाद 16
09 मलाकराज 20
10 सदियाबाद 14
11 जहांगीराबाद 10
12 सलोरी 17
13 सिविल क्षेत्र प्रथम 06
14 कृष्णा नगर 08
15 विश्वविद्यालय क्षेत्र 15
16 मधवापुर 14
17 फाफामऊ 30
18 बाघंबरी हाउसिंग स्कीम 11
19 ममफोर्डगंज 17
20 शिवकुटी 18
21 गंगानगर 19
22 चकिया 04
23 अलोपीबाग 14
24 टीपीनगर 14
25 मुंडेरा 11
26 हिम्मतगंज 16
27 आजाद स्क्वायर 09
28 चक निरातुल 12
29 सिविल क्षेत्र द्वितीय 16
30 चकदोंदी 05
31 नीमसराय 20
32 तेलियरगंज 06
33 काजीपुर 14
34 मेहदौंरी 06
35 एलनगंज 18
36 झूलेलाल नगर 10
37 कटरा 08
38 कर्नलगंज 12
39 पूरा पड़ाइन 10
40 मुट्टीगंज भाग एक 17
41 न्याय मार्ग क्षेत्र 11
42 भारद्वाजपुरम 13
43 सरायगढ़ी 09
44 ओम प्रकाश सभासद नगर-1 25
45 ओम प्रकाश सभासद नगर-2 15
46 गोविंदपुर 06
47 खलासी लाइन 09
48 तुलसीपुर 09
49 दरियाबाद भाग-दो 16
50 नई बस्ती 07
51 दारागंज 07
52 प्रयागघाट 04
53 न्यू कटरा 06
54 प्रीतम नगर 06
55 मेडिकल कालेज क्षेत्र 09
56 बेनीगंज 08
57 दरियाबाद भाग-एक 15
58 मोहित्सिमगंज 12
59 चकभटाई 08
60 मुट्टीगंज भाग दो 16
61 सदियापुर 11
62 मालवीय नगर 06
63 करेला बाग 11
64 जीटीबी नगर 06
65 बहादुर गंज 10
66 मीरापुर 21
67 शाहगंज 05
68 सुल्तानपुर भावा 09
69 मिन्हाजपुर 09
70 पुरामनोहर दास 12
71 अटाला 08
72 नारायण सिंह नगर 09
73 अतरसुइया 06
74 चौखंडी 04
75 बख्शीखुर्द 16
76 बख्शी बाजार 04
77 मीरगंज 09
78 करेलाबाग भाग दो 10
79 दायरा शाह अजमल 04
80 करेली 15
000
फाफामऊ वार्ड में बसपा के तीन दावेदार
0 वार्ड संख्या 17 फाफामऊ में बसपा के टिकट के लिए तीन लोगों ने दावेदारी कर दी है। दो प्रत्याशी पहले ही संबंधित प्रपत्र सौंप चुके हैं। बुधवार को एक और प्रत्याशी ने बसपा के सिंबल के लिए दावेदारी की। उन्होंने नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने से पहले दावेदारी संबंधित पत्र सौंपने की बात कही। इस दावेदारी के बीच एक प्रत्याशी का सिंबल संबंधि पत्र भी गायब हो गया। इसे लेकर प्रत्याशी ने जमकर हंगामा किया। हालांकि ढूंढ़ने पत्र मिल गया। इसके बाद मामला शांत हो गया। चुनाव अधिकारी रजनीकांत अग्रवाल का कहना है कि पत्र दूसरी फाइल में रख गया था। अब किसी तरह का विवाद नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिकृत पत्र लाने वाले प्रत्याशी को ही बसपा का सिंबल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें