फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड प्रयो गिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंतरिक, बाहरी परीक्षक देंगे 50-50 प्रतिशत अंक
विज्ञापन

0 यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा के संबंध में डीआईओएस ने जारी किया दिशा-निर्देश
0 30 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होनी हैं परीक्षाएं, प्रधानाचार्यों को समय सीमा में परीक्षा कराने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन), नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा संबंधी परीक्षाएं निर्धारित समय सीमा में कराने को कहा है।
इलाहाबाद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 30 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होनी हैं। डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा की ओर से बुधवार को प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर स्पष्ट किया गया कि इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से 50 प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक तथा 50 प्रतिशत अंक बाहरी परीक्षक देंगे। इसी प्रकार व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जो विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित किए जाएंगे, उन विद्यालयों से संबंधित विषयों के अध्यापक 50 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के अंतर्गत देंगे, जबकि शेष 50 प्रतिशत अंक बाहरी परीक्षक देंगे। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अनिवार्य विषय खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य संपादित कराएंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस के मुताबिक हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गत वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर होंगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन), नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। परिषद की वेबसाइट 15 दिसंबर से क्रियाशील होगी। डीआईओएस ने कहा है कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी तथा परीक्षकों की नियुक्ति आदि की सूचना परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त होगी।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों का ब्योरा जमा कराने का निर्देश
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2018 की परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की हस्ताक्षर युक्त नामावली एवं अन्य अर्हता संबंधी प्रपत्र सहित आवेदन पत्र डीआईओएस कार्यालय के बोर्ड कक्ष में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने शैक्षिक सत्र 2017-18 के कक्षा नौ एवं 11 के अग्रिम पंजीकरण की हस्ताक्षरयुक्त नामावली, कोषपत्र आदि भी बोर्ड कक्ष में जमा कराने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें