फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार अधिनियम में वांछित 25 हजार का इनामी सिपाही गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने शनिवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी सिपाही को सोरांव से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल, आधार कार्ड बरामद हुआ है। एएसपी नीरज पांडेय ने बताया कि टीम ने वाराणसी के मिर्जामुराद थाने में पंजीकृत केस में वांछित सिपाही सुशील मिश्रा पुत्र रामआसरे मिश्रा निवासी सोरांव, रैयापुर को रैयामोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। वह सिपाही के पद पर कानपुर में तैनात था। 2011 में कानपुर के चकेरी थाने में दर्ज गोकशी के मामले में नामजद होने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली थी। इसी दौरान 2018 में कौशाम्बी के कोखराज में उस पर गोकशी का मामला दर्ज हुआ। उधर वाराणसी में दर्ज मामले में विवेचना में नाम सामने आने के बाद खिलाफ मिर्जामुराद थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम का केस दर्ज कर उसे वांछित किया गया। साथ ही उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। इस दौरान 2019 में कोर्ट से बर्खास्तगी का आदेश रद होने के बाद उसने वापस कानपुर में तैनाती पा ली। एसटीएफ अफसरों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह छिपकर घर में रह रहा था। सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का सराहनीय कदम, आज होगा हेल्थ चेकअप
मलिन बस्तियों में रहने वालों को कोरोना से बचाने के लिए खुल्दाबाद पुलिस आगे आई है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह व उनकी टीम ने इन बस्तियों में रहने वालों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित करवाना को निर्णय लिया है, जिसके तहत पहला कैंप रविवार को सब्जी मंडी स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि कैंप में सुबह 10 से लेकर शाम चार बजे तक चिकित्सकों की टीम कोविड-19 से संबंधित थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही नमूना परीक्षण भी करेंगे। आने वाले दिनों में इस तरह के कैंप कालाडांडा, चकिया, लूकरगंज खुसरो बाग, हिम्मतगंज, बेनीगंज, कर्बला में भी स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें