फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मकान से 25 किग्रा अवैध पटाखे बरामद, मुख्य आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज पुलिस ने रविवार दोपहर एक बजे करीब अवैध पटाखों के भंडारण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने एक मकान से 25 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। वहीं, मुख्य आरोपी सेबू मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को मंसूराबाद बाईपास के पास स्थित मकान में अवैध पटाखों के भंडारण की सूचना मिली थी। यह मकान सेबू ने मकान मालिक रजीउल्लाह से किराये पर लिया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को कमरा बंद मिला, जिसे खुलवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बोरियों में रखे 25 किलोग्राम पटाखे मिले। पुलिस ने पटाखों को जब्त कर मकान को सील कर दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जांच में पता चला कि सेबू के पास आतिशबाजी बिक्री का अस्थायी लाइसेंस था और वह पहले भी पटाखे बेच चुका था। पुलिस ने लाइसेंस संबंधी अभिलेखों की भी जांच की। पुलिस ने आरोपी पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि किरायेदार सेबू और मकान मालिक रजीउल्ला के खिलाफ जांच-पड़ताल की जा रही है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें