प्रयागराज जंक्शन से मुंबई, पुणे आदि रूट की तरफ जाने वाली 24 ट्रेनों का संचालन प्रयागराज छिवकी से होने जा रहा है। शनिवार 27 अप्रैल से जंक्शन आने वाली 24 ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को छिवकी स्टेशन पर जाना होगा। यह व्यवस्था 11 जून 24 तक प्रभावी रहेगी।
पिछले सप्ताह ही रेलवे प्रशासन ने जंक्शन से चलने वाली 24 ट्रेनों के छिवकी में शिफ्ट किए जाने की सूची जारी की थी। प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य की वजह से प्लेटफॉर्म सात और आठ पर पिलर आदि का निर्माण होगा। इस अवधि में ज्ञान गंगा एक्सप्रेस, रांची-एलटीटी, पुणे-गोरखपुर, दादर बलिया, काशी एक्सप्रेस आदि के जहां रूट बदल दिए गए हैं तो वहीं उनका आगमन-प्रस्थान भी प्रयागराज छिवकी से ही होगा।