फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में मिले में मिले 23 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को 24 घंटे के भीतर जिले में 23 नए संक्रमित मिले। संक्रमितों में चार लोग कुंडा के रहने वाले हैं। उन्होंने रायबरेली में जांच कराई थी। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कुल 2560 लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई गई।
विज्ञापन

कोरोना के मामले बढ़ने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना है। बचाव के लिए किसी प्रकार के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। जिस वजह से दिनोंदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रहा है। रविवार को कुंडा में जहां चार मरीज मिले, वहीं महेशगंज, कटरा गुलाब सिंह में एक-एक, राजापाल टंकी स्थित भदरी हाउस मोहल्ले में दो लोग संक्रमित पाए गए। बछुआ, लालगंज और रानीगंज इलाके में भी नए मरीज सामने आए हैं। कुल 23 पॉजिटिव मिले हैं।
संक्रमितों में तीन मरीज दूसरे जनपदों में रह रहे हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 84 पहुंच गई है। इनमें से 80 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 16 दिनों के भीतर 82 संक्रमितों के मिलने से खलबली मची है। फिर भी अफसर से लेकर कर्मचारी तक लापरवाह बने हुए हैं। संक्रमित मिलने वाले मरीजों के परिजनों की भी सैंपलिंग नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

बगैर पीपीई किट पहने एलटी कर रहे जांच
कोरोना के संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के मुखिया सीएमओ ने सभी एलटी को जिम्मेदारी दी है। मगर उन्हें कोरोना से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बगैर पीपीई किट पहने वे कोरोना जांच के लिए सैंपल ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें