सीबीएसई की कार्रवाई, एसपी कान्वेंट की मान्यता वापस लेने की नोटिस
0 यूजीसी नेट परीक्षा में लापरवाही की मिली सजा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में लापरवाही बरतने और प्रश्नपत्र 25 मिनट देर से बांटने पर एसपी कान्वेंट स्कूल की मान्यता वापस लेने का नोटिस दिया है। सीबीएसई की क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता अरोरा की ओर से यह नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल से नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आठ जुलाई को यूजीसी नेट की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र देर से बांटने पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार करने के साथ चक्काजाम किया था। इस मामले को सीबीएसई ने स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ मान्यता वापस लेने का परीक्षार्थियों को आश्वासन दिया था। अब स्कूल को नोटिस भेजकर मान्यता वापसी की कार्रवाई शुरू हो गई है। श्वेता अरोरा के मुताबिक स्कूल को मान्यता वापसी की नोटिस इसलिए जारी की गई है ताकि भविष्य में अन्य स्कूल इस प्रकार की गलती न करें। निरस्त परीक्षा की शीघ्र तिथि घोषित की जाएगी।