फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघला प्रखंड के एक्सईएन के विरोध में नारेबाजी, धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन के खिलाफ नारेबाजी, चेताया
विज्ञापन

इलाहाबाद। वेतन रोकने, उत्पीड़न करने समेत कई मुद्दों को लेकर बाघला नहर प्रखंड के एक्सईएन के विरोध में मंगलवार को कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। कार्यालय परिसर में दिन भर धरना दिया। हालांकि, एक्सईएन ने धरने से कर्मचारियों को हटाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आंदोलनकारी हितों की रक्षा के सवाल पर टस से मस नहीं हुए। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन एरीगेशन डिपार्टमेंट की जनपद शाखा के अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि अगर मांगों पर विचार करते हुए जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग के अध्यक्ष हर्षनारायण शुक्ल, विद्याशंकर वाजपेेयी, नागेंद्र त्रिपाठी, अशोक यादव, महेंद्र मिश्रा, कमल नयन सिंह, प्रमोद पटेल, उमेश सिंह, दिनेश त्रिपाठी, रमेश चंद्र मिश्रा, वंदना श्रीवास्तव, आरती शर्मा, सहदेव सरोज, नीरज सरोज, राम कैलाश, रूपेश पांडेय समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें