फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगेंगे वाटर एटीएम, मलिगा एक रुपये लीटर आरओ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लगेंगे वाटर एटीएम, मिलेगा एक रुपये लीटर आरओ का पानी
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना में सजाएंगे शहर के हेरिटेज भवनों, घंटाघर की घड़ी होगी दुरुस्त
-बनाए जाएंगे 200 सुविधायुक्त शौचालय, कई सड़कों का होगा विकास, सुंदरीकरण
इलाहाबाद। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में कुंभ के पहले वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। जहां एक रुपये लीटर आरओ का पानी दिया जाएगा। मेला क्षेत्र में गाड़ियों को वाटर एटीएम लगाकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी है। सभी हेरिटेज भवनों को सजाया जाएगा। घंटाघर की घड़ी टिक-टिक करे इसलिए उसकी मरम्मत कराई जाएगी। सिविल लाइंस बस अड्डे का सुंदरीकरण कराने के साथ गऊघाट से यमुना बैंक रोड तक और दारागंज में नागवासुकि मंदिर और बलुआघाट इलाका भी संवारा जाएगा। जीरो रोड बस अड्डे से चंद्रलोक तक जाने वाली सड़क समेत कई मार्ग आकर्षक बनाया जाएगा।
नगर निगम में बुधवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता ने स्मार्ट सिटी के लिए चयनित पीएमसी कंपनी के टीम लीडर और नगर निगम के अफसरों संग बैठक कर स्मार्ट सिटी के लिए योजनाओं पर चर्चा कर यह निर्णय लिए और आवश्यक निर्देश दिए। महापौर ने शहर और मेला क्षेत्र में वाटर एटीएम लगाने के लिए स्थलों का चयन शीघ्र करने को कहा है। उन्होंने बताया कि कुंभ के दौरान सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के तहत 200 शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें 143 स्थान चिह्नित किए जा चुके हैं। हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सामने से कूड़ा अड्डा हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया के कार्यों की बची रकम का उपयोग बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक में स्वीकृत कराकर पुराने शहर का विकास कराना प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महापौर ने निर्देश दिए कि कुंभ मेला से पूर्व काम कराने के लिए संबंधित प्रस्ताव जल्द तैयार कराए जाएं। शहर स्वच्छ और सुंदर दिखे, इसके लिए प्रयास जारी रहें। उन्होंने कहा कि बिना उनकी अनुमति के कार्य न कराए जाएं। बैठक में नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी कंपनी के सीइओ अविनाश सिंह, अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरुण, मुख्य वित्त-लेखाधिकारी दिनेश बाबू, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा, पीएमसी के टीम लीडर सुहास कुलकर्णी, अरबन डेवलपर हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें