फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांध किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

0 सोमवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में होंगे शामिल
0 जिले से सभी 3642 शिक्षामित्र बसों से रविवार दोपहर को होंगे रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शिक्षामित्र समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग पर अड़े हैं और उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से 10 हजार रुपये मानदेय के निर्णय को अस्वीकार कर दिया है। सरकार के इस निर्णय के खिलाफ शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन भी जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में कार्य बहिष्कार किया गया। शिक्षामित्र 11 सितंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इसके लिए जिले से बसों और ट्रेनों के जरिए उनकी रवानगी रविवार दोपहर शुरू होगी।
विज्ञापन

शनिवार को शिक्षामित्र विद्यालयों में पहुंचे, लेकिन शिक्षण कार्य से विरत रहे। इस दौरान बांह में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया और सरकार के निर्णय पर नाराजगी जताई गई। इस बीच शिक्षामित्र जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी में भी जुटे रहे। जिले से सभी 3642 शिक्षामित्र इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। शिक्षामित्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के लिए जिले के सभी 21 ब्लॉकों से शिक्षामित्र शामिल होंगे। हर ब्लॉक से बसों के जरिए शिक्षामित्र रविवार दोपहर में दिल्ली रवाना होंगे। कुछ शिक्षक ट्रेनों से भी दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें