फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ जाने वाली चार एसी बस निरस्त, भड़के यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ जाने वाली चार एसी बस निरस्त, भड़के यात्री
विज्ञापन

0 ऊंचाहार के पास लगे जाम की वजह से समय से नहीं पहुंच सकी थी बसें
इलाहाबाद। लखनऊ जाने वाली चार एसी बसों के निरस्त हो जाने से शनिवार को यात्री भड़क गए। नाराज यात्रियों ने सिविल लाइंस बस स्टेशन पर खूब शोर शराबा किया। यात्री अड़ गए कि अगर बस निरस्त है तो उनका किराया वापस किया जाए। यात्रियों के हंगामे को देखते हुए बाद में रोडवेज प्रशासन द्वारा उनका किराया वापस करने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार को इलाहाबाद-लखनऊ मार्ग के ऊंचाहार के आसपास लंबा जाम लग गया था। जाम लग जाने की वजह लखनऊ से इलाहाबाद आने वाली एसी बस वॉल्वो और शताब्दी फंस गई। इन बसों में बहुत से यात्रियों ने पहले से ही ऑनलाइन रिजर्वेशन करवा रखा था। दिन में बस स्टेशन पहुंचने के बाद उन्हें मालूम पड़ा कि जिन बसों में उनका रिजर्वेशन है वे अभी सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंची नहीं हैं। काफी देर तक इंतजार करने के बाद पता चला कि इस रूट की चार एसी बसें निरस्त कर दी गई है। यह सुनते ही यात्री भड़क गए। पहले यात्री बस चलाने की मांग करने लगे। लेकिन बसें उपलब्ध न होने की वजह सामने आई तो वे अपना किराया वापस मांगने लगे। दरअसल बहुत से यात्रियों ने ऑन लाइन टिकट की बुकिंग करवा रखी थी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव ने बताया कि जाम की वजह से बसें समय से इलाहाबाद नहीं पहुंच सकी थी। बाद में जिन यात्रियों के ऑनलाइन टिकट बुक थे उनका रिफंड दिया गया। उन्होंने बताया कि शाम तक संबंधित रूट पर बस संचालन सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें