जिला अ दालतों को पूरी तरह से मुकदमों की सुनवाई के लिए खोले जाने के बाद मुकदमों और उनके निस्तारण में तेजी आई है। अभी तक सिर्फ जमानत प्रार्थनापत्र सुने जा रहे थे मगर अब सिविल और क्रिमिनल के अन्य मुकदमे भी सुने जा रहे हैं।
निबंधक शिष्टाचार आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 26मई को ग्रीन व आरेन्ज जोन की 66अधीनस्थ जिला अदालतों में 7293मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें से 2133 मामले निस्तारित किए गए।
प्रदेश के 66जिलों की अदालतों मे विचाराधीन कैदियों की रिमांड एवं अन्य न्यायिक कार्य वीडियो कांफ्रेंसिंग से निपटाए गए।जिसमें रेड जोन की अदालतें भी शामिल है। कुल 2619 मामलो में वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई।