फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नकल के आरोप में 200 स्कूलों पर लटकी डिबार की तलवार, आज यूपी बोर्ड की बैठक में कई को मिल सकती है राहत

Tue, 18 Nov 2025 03:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार डिबार से बचने के लिए कई स्कूलों ने प्रत्यावेदन दिया है। पिछले वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा से पहले 259 विद्यालयों को डिबार घोषित किया गया था और उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल के आरोप से घिरे प्रदेश के 200 स्कूलों को डिबार घोषित करने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, प्रयागराज और मेरठ के क्षेत्रीय कार्यालयों से संदिग्ध विद्यालयों की लिस्ट मंगाई है।

विज्ञापन


प्रदेश में 28,530 स्कूल यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं, जिनमें राजकीय, एडेड और स्ववित्तपोषित शामिल हैं। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद में बैठक में क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद तय होगा कि कितने स्कूलों को डिबार घोषित किया जाए और कितनों को बाहर किया जाए।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार डिबार से बचने के लिए कई स्कूलों ने प्रत्यावेदन दिया है। पिछले वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा से पहले 259 विद्यालयों को डिबार घोषित किया गया था और उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था। इस बार भी अंतिम निर्णय बैठक के बाद ही लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें