छिवकी स्टेशन पर खाना सप्लाई करने पर दो सगे भाइयों के साथ मारपीट की गई। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एफआईआर के अनुसार, नेहाल मिश्र उर्फ तपन मिश्र निवासी जवाहर नगर नैनी ने बताया कि वह अपने रेस्टोरेंट में भाई निखिल के साथ बैठा था। आरोप है कि इसी बीच कार से सिद्धार्थ, अखिलेश राय, मनोज व आठ से दस अज्ञात लोग पहुंचे। उन्होंने छिवकी स्टेशन पर खाना सप्लाई करने पर गालीगलौच करने लगे। जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।