फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में प्रवेश के लिए 20 हजार आवेदन

Sat, 20 Apr 2019 01:37 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वालों की संख्या तकरीबन 20 हजार पहुंच गई है। इनमें सबसे कम आवेदन इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आए हैं।

विज्ञापन


अब तक कुल 91 हजार 986 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है जबकि इनमें से 19 हजार 955 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सबसे कम 1291 रजिस्ट्रेशन आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हुए हैं और इनमें से 158 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है।

वहीं, सबसे अधिक 34 हजार 383 अभ्यर्थियों ने स्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं और इनमें से 13693 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके अलावा एलएलबी, बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए 8371 अभ्यर्थियों ने रजिस्र्अेशन एवं 13693 अभ्यर्थियों ने आवेदन, क्रेट में प्रवेश के लिए 3153 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन और 749 अभ्यर्थियों ने आवेदन और परास्नातक में प्रवेश के लिए 14788 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन एवं 2941 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें