विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में पूर्व छात्रनेता विजय कुमार द्विवेदी ने कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। विजय ने पुलिस को बताया कि बुधवार करीब ग्यारह बजे दोपहर उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को विधायक विजय मिश्रा बताते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
फोन करने वाले ने कहा अगर रूपये नहीं दोगे तो शूटरों को भेजकर हत्या करा दूंगा। पूर्व छात्रनेता को संदेह हुआ तब उन्होंने विधायक से संपर्क साधा लेकिन उन्होंने ऐसी किसी बात से इंकार किया। भुक्तभोगी विजय द्विवेदी ने मोबाइल धारक विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अनूप सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।