फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 2.10 लाख हड़पे, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्रा रेशमा बानो से नौकरी के नाम पर 2.10 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली रेशमा फाफामऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसका आरोप है कि कुछ महीनों पहले उसकी मुलाकात कौशाम्बी निवासी कुलदीप नागौढ़ा व उसके साथियों नूर खान निवासी हनुमान मंदिर राजापुर के पास, दीपक कुमार, पवन श्रीवास्तव से हुई। जिन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर दो बार में 2.10 लाख रुपये ले लिए। एक बार एक लाख रुपये राजापुर में और दूसरी बार कटरा स्थित एक आरोपी के कमरे पर लिए गए। नौकरी न मिलने पर छात्रा ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। कैंट पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें