करोड़ों की चोरी में झारखंड का गिरोह था शामिल
झारखंड पुलिस की मदद से एक सदस्य हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। साल भर पहले जानसेनगंज स्थित सराफा की दुकान से करोड़ों के गहने चोरी करने की वारदात झारखंड के शातिर चोर गिरोह ने अंजाम दी थी। रविवार को जिला पुलिस की एक टीम ने झारखंड पुलिस की मदद से इस गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।
बता देें कि जानसेनगंज निवासी सुनील वर्मा घर में ही निचले तल पर भोला एंड संस जवेलर्स के नाम से दुकान चलात थे। पिछले साल अगस्त में उनकी दुकान में करोड़ों की चोरी की वारदात अंजाम दी गई थी। दो दिन की बंदी के बाद 16 अगस्त को दुकान खुलने पर घटना की जानकारी हुई थी। सेंध लगाकर चोर दुकान के भीतर दाखिल हुए थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी एक बदमाश नजर आया था। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। मामले की जांच में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया था। जिसके बाद जांच में मिली जानकारी के आधार पर ही जिला पुलिस की एक टीम पिछले दिनों झारखंड गई थी। सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए गिरोह के सदस्य के कब्जे से भारी मात्रा में गहने भी बरामद हुए हैं और माना जा रहा है कि यह जानसेनगंज स्थित सराफा दुकान से चुराए गए गहने हैं। हालांकि इस बारे में किसी तरह की जानकारी की बात से पुलिस अफसर इंकार करते रहे।