फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुकडों में रिजल्ट, वेतन-प्रोन् न्तति होगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
टुकड़ों में रिजल्ट, वेतन-प्रोन्नति होगी प्रभावित
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का अलग-अलग रिजल्ट जारी होने से चयनितों का नुकसान
अभ्यर्थियों की मांग, एक साथ जारी किए जाएंगे सभी विषयों के अंतिम चयन परिणाम
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम टुकड़ों में जारी किए जाने से चयनितों की अलग-अलग समय में नियुक्ति के बाद उनके वेतन, प्रोन्नति आदि पर प्रभाव पड़ेगा। इसका असर वेतन नहीं, बल्कि रिटायरमेंट के वक्त पेंशन पर भी पड़ेगा।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को प्रदेश के 39 जिलों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के तहत शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। 15 विषयों की परीक्षा में प्रदेश भर से तकरीबन चार लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने सभी विषयों की परीक्षा तो एक साथ करा दी लेकिन रिजल्ट टुकड़ों में जारी किया जा रहा है। जिन विषयों में रिजल्ट पहले आया, उनमें चयनितों को नियुक्ति भी पहले मिलेगी और जिनका रिजल्ट बाद में आया, उनकी नियुक्ति की संस्तुति बाद में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि एक साथ परीक्षा देने के बावजूद अभ्यर्थियों की नियुक्ति अलग-अलग समय पर होने के कारण बाद में नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थी अपने साथियों से जूनियर हो जाएंगे। इसका असर वेतन, प्रोन्नति, भत्तों आदि पर पड़ेगा। अंशदायी पेंशन योजना के तहत कटौती भी अलग-अलग समय पर शुरू होगी और पेंशन पर भी इसका असर पड़ेगा। अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि आयोग बाकी रह गए विषयों का परिणाम एक साथ जारी करे ताकि सभी चयनितों को एक समय पर नियुक्ति मिले और सबको समान रूप से वेतन, भत्ते, प्रोन्नति आदि का लाभ मिले।
00
अब तक किन विषयों कितने पदों का आयोग परिणाम
16 मार्च को संगीत विषय पुरुष शाखा के आठ और कृषि विषय के 19 पदों
पांच अप्रैल को संगीत महिला शाखा के 60 और गृह विज्ञान पुरुष शाखा के एक पद
12 अप्रैल को वाणिज्य विषय के 29 पद
23 अप्रैल को उर्दू विषय के 133 पद
27 अप्रैल को शारीरिक शिक्षा विषय के 308 पद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें