फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम में संविदाकर्मियों की भर्ती की जानकारी तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000

एनआरएचएम में संविदा कर्मियों की भर्ती की जानकारी तलब
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया की स्थिति की राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। भर्ती प्रक्रिया 2015 में प्रारंभ की गई थी। मामले की सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

यह आदेश मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर तथा न्यायमूर्ति विवेक चौधरी की खंडपीठ ने आंबेडकर नगर के सरवर हुसैन की विशेष अपील पर दिया है। अपीलार्थी का कहना है कि याची ने जौनपुर जिले की भर्ती में आवेदन दिया। 16 मई 2015 को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। किंतु परिणाम घोषित नहीं हुआ तो याचिका दाखिल की गई। कोर्ट ने दाखिले में देरी के आधार पर याचिका खारिज कर दी। जिसे अपील में चुनौती दी गई है। याची का कहना है कि चयन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इसलिए याचिका देरी से दाखिल नहीं की गई है। पुनरीक्षित राष्ट्रिय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य समिति भर्ती कर रही है।अभी भी परिणाम घोषित नहीं किया गया है। सरकारी वकील ने कोर्ट से समय मांगा ।अपील की सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें