फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपनीय दस्तावेज लीक की जांच रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000

सांसद धनंजय की सुरक्षा संबंधित दस्तावेज
लीक मामले की एसआईटी जांच रिपोर्ट तलब

0 हाईकोर्ट ने सील बंद लिफाफे में रिपोर्ट पेश करने का दिया आदेश

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाहुबली नेता धनंजय सिंह की सुरक्षा से संबंधित गोपनीय दस्तावेज लीक होने के प्रकरण की एसआईटी जांच रिपोर्ट 17 अप्रैल को सील बंद लिफाफे में पेश करने का आदेश दिया है। गृह सचिव ने गोपनीय दस्तावेज लीक मामले की एसआईटी जांच का निर्देश दिया है, जिसकी रिपोर्ट कोर्ट ने तलब की है।
मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर तथा न्यायमूर्ति एस एस शमशेरी की खंडपीठ के समक्ष धनंजय सिंह की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह तथ्य उजागर हुआ। धनंजय के अधिवक्ता ने लीक हुए गोपनीय दस्तावेज कोर्ट में पेश कर दिए। यह सुरक्षा देने की विजिलेंस जांच संबंधी अति गोपनीय दस्तावेज था। इस पर कोर्ट हैरानी में पड़ गई कि ऐसा दस्तावेज याची के हाथ कैसे लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने मुख्य सचिव से जांच रिपोर्ट मांगी कि ऐसा दस्तावेज याची को कैसे मिला। मुख्य सचिव ने हलफनामा दाखिल कर बताया कि धनंजय सिंह ने बयान दिया है कि एक पत्रकार ने उन्हें दस्तावेज की जानकारी दी और कहा कि उसके पास है। याची ने दस्तावेज अपने वकील को देने के लिए कहा। साथ ही कहा कि जरूरी होगा तो वह इसे कोर्ट में पेश करेंगे। धनंजय सिंह ने अपनी सुरक्षा वापस लेने के खिलाफ यह याचिका दाखिल की है। कोर्ट को यह भी बताया गया कि गृह सचिव ने एसआईटी जांच बैठा दी है। इस पर कोर्ट ने जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। सुनवाई 17 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें