फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा का टलना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा का टलना तय
विज्ञापन

0 25, 26, 27 नवंबर को प्रस्तावित है मुख्य परीक्षा
0 अब तक जारी नहीं हुआ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के वर्ष 2018 के कैलेंडर में शामिल ज्यादातर परीक्षाएं समय से नहीं कराई जा सकीं। अब समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2017 की मुख्य परीक्षा का टलना तय माना जा रहा है। यह परीक्षा 25, 26 एवं 27 नवंबर को प्रस्तावित है और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अब तक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित नहीं किया है।
आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा इस साल आठ अप्रैल को आयोजित की गई थी। परीक्षा 21 जिलों के 1146 केंद्रों में हुई थी। परीक्षा के लिए कुल पांच लाख 33 हजार 447 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से तीन लाख 40 हजार 121 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसी परीक्षा में आयोग ने पहली बार माइनस मार्किंग भी लागू की। इस परीक्षा के तहत आरओ/एआरओ के कुल 465 पदों पर भर्ती होनी है। पिछले माह आयोग ने परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की थी। उत्तरकुंजी पर अभ्यर्थियों की ओर से आपत्तियां उपलब्ध कराने की समयसीमा भी पूरी हो चुकी है। आयोग ने आरओ/एआरओ की मुख्य परीक्षा की तिथि 25, 26 एवं 27 सितंबर प्रस्तावित कर रखी है।
विज्ञापन

अगर आयोग प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित भी कर दे तो मुख्य परीक्षा समय से करा पाना मुश्किल होगा, क्योंकि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने का समय दिया जाएगा। इसके अलावा मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र बनाया जाएगा और उसे आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ दिन का समय दिया जाएगा। सात नवंबर से दीपावली की छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं। इसके बाद सीधे 12 नवंबर को आयोग खुलेगा और तब मुख्य परीक्षा को महज 12 दिन शेष रह जाएंगे। ऐसे में आरओ/एआरओ की मुख्य परीक्षा का टलना तय है।
विज्ञापन


समय से नहीं हो सकी सहायक कुलसचिव परीक्षा
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के कैलेंडर में सहायक कुलसचिव परीक्षा-2018 के लिए सात एवं आठ अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई थी। यह परीक्षा भी समय से नहीं आयोजित कराई जा सकी। सहायक कुलसचिव के 21 पदों पर चयन के लिए अभी आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 30 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है और 30 नवंबर आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, जबकि बैंक में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें