फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीएस के 10 हजार पदों पर आवेदन इस माह के अंत तक

विज्ञापन
विज्ञापन
एमटीएस के 10 हजार पदों के
विज्ञापन

लिए आवेदन महीने के अंत तक
0 केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए मल्टी टॉस्किंग स्टाफ के पदों पर होता है चयन
0 एसएससी की ओर से घोषित कार्यक्रम में तीन नवंबर से शुरू होने थी आवेदन प्रक्रिया
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) इस महीने के अंत तक मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (एमटीएस) के लगभग 10 हजार पदों की घोषणा करने जा रहा है। आयोग की ओर से इन दिनों जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (जेएचटी) के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जेएचटी के आवेदन की प्रक्रिया 19 नवंबर को पूरी हो रही है। जेएचटी के आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमटीएस के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
एसएससी की ओर से केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए होने वाली एमटीएस परीक्षा के लिए दसवीं पास अभ्यर्थियों को पूरे साल इंतजार रहता है। एसएससी के लिए विज्ञापन प्रक्रिया शुरू होने के साथ आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी। इससे पहले आयोग की ओर से जारी वार्षिक कैलेंडर में एमटीएस के पदों केलिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि तीन नवंबर, 2018 रखी गई थी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि तीन दिसंबर तय की गई थी। लेकिन ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए एजेंसी का चयन पूरा नहीं होने से परीक्षाओं में देरी हो रही है। एसएससी की सीजीएल-2017 और सीएचएसएल-2017 की परीक्षाएं लंबित होने के चलते भी नई परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन


दो चरणों में होगी एमटीएस परीक्षा
सूत्रों का कहना है कि एसएससी की ओर से एमटीएस 2018 के जरिए 10000 से अधिक पदों पर भर्ती करेगा। एसएससी की ओर से आवेदन के समय परीक्षार्थियों को अपनी पसंद का केंद्र चुनने का विकल्प दिया जाएगा। एसएससी की ओर से एमटीएस परीक्षा दो अलग-अलग चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण की परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण की परीक्षा ऑफ लाइन मोड की होगी, इसमें परीक्षार्थियों को लिखित जवाब देना होगा।
विज्ञापन


आयु सीमा और योग्यता
0 एसएससी की ओर से केंद्र सरकार के अलग-अलग विभाग के लिए भरी जाने वाली मल्टी टॉस्किंग परीक्षा 2018 के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच रखी जाएगी। एससी/एसटी और ओबीसी के लिए आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के लिए कम से कम दसवीं अथवा समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें