फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव, प्रयागराज में दो, भदोही में तीन नए संक्रमित

Sat, 16 May 2020 08:28 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
शनिवार को प्रयागराज और आसपास के जनपदों में 25 कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आए हैं। इससे हड़कंप मच गया है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कोरोना लैब में हुए सैंपल्स की जांच में कुल 26 केस पॉजिटिव मिले हैं। इसमें प्रतापगढ़ के 19, प्रयागराज के दो, भदोही के 3 और फतेहपुर के एक सैंपल मे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है कोरोना से मृत इंजीनियर की पत्नी की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को प्रयागराज के दो मामले सहित प्रतापगढ़, भदोही और फतेहपुर में कुल 25 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। सबसे अधिक मामले प्रतापगढ़ से आए हैं। वहां शनिवार को 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। प्रतापगढ़ के संक्रमित मरीजों को उनके जिले में बनाए गए होम क्वारंटीन सेंटर रखा जाएगा। कोटवा-बनी कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल नहीं लाया जाएगा। फतेहपुर के मरीजों को भी प्रतापगढ़ ले जाए जाने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 एसपी सिंह ने कहा कि सवा दो महीने की जांच में पहली बार 25 मामले एक साथ सामने आए हैं। इससे प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 79 पहुंच गई है। इसके अलावा फतेहपुर के आंकड़े अलग हैं। शनिवार को फतेहपुर के एक युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा भदोही के तीन, प्रतापगढ़ के 17 और प्रयागराज के दो मामले सामने आए हैं। प्रयागराज के पॉजिटिव आए मामलों में एक लैब तकनीशियन की पत्नी है जबकि दूसरा सैदाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बाबू है।

जबकि प्रतापगढ़ के सभी 19 पॉजिटिव प्रवासी हैं। जिले में आने के बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया था और उनकी जांच का नमूना मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज आया था। इससे प्रतापगढ़ के मरीजों की संख्या 38 हो गई है जबकि प्रयागराज में यह संख्या 34 ही है। कौशांबी में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या नौ पहुंच गई है। इसमें अभी सात एक्टिव मामले है। दो की छुट्टी कर दी गई है। जबकि प्रयागराज में 24 और प्रतापगढ़ मेें 30 एक्टिव मामले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें