डीएलएड के लिए 5.80 लाख ने किए आवेदन
इलाहाबाद। डीएलएड में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके लिए पांच लाख 80 हजार 202 अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से आवेदन किए हैं। डीएलएड के लिए आवेदन की प्रक्रिया तीन जुलाई को पूरी हो गई थी, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच जुलाई थी।
अंतिम तिथि को शाम छह बजे तक कुल छह लाख 67 हजार 282 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तक प्रदेश भर से कुल पांच लाख 80 हजार 202 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से डीएलएल के आवेदन की प्रक्रिया 14 जून को शुरू हुई। प्रदेश भर में 63 डायट एवं 1422 निजी कॉलेजों में डीएलएड की 81600 सीटों के लिए प्रवेश होने हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि सात जुलाई तथा नियमानुसार संशोधन 10 से 13 जुलाई के बीच कराया जा सकता है।
00
आठ तक चलेगी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं
इलाहाबाद। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बीटीसी 2013 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आठ जुलाई तक चलेगी। चार जुलाई से शुरू हुई परीक्षा में सौ विद्यार्थियों को शामिल होना था लेकिन इसमें चार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।