फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम का कातिल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शुभम का कातिल गिरफ्तार, भाई भी पकड़ा गया
विज्ञापन

परिवार की एक लड़की शुभम का दोस्त भगा ले गया था, उसी कारण हुई थी दुश्मनी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज पुलिस ने शुभम यादव के कातिल गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। उसका भाई मनोज भी पकड़ लिया गया। गुड्डू के परिवार की एक लड़की डेढ़ साल पहले शुभम का एक दोस्त भगा ले गया था। उसी के बारे में पूछने पर शुभम ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसी कारण गुड्डू ने मार दिया। इस मामले में गुड्डू का साथी सुरेश पहले ही पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

राजरूपपुर के रहने वाले शुभम यादव की आठ जून की रात राजरूपपुर में उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह मुहल्ले में ही एक प्रीतिभोज में गया था। वहीं से कातिल उसे पकड़ ले गए थे। पुलिस को पहले ही दिन एक प्रत्यक्षदर्शी मिल गया था। कातिलों का नाम पहले दिन से मालूम हो गया था लेकिन वे घर से फरार हो गए थे। पांच दिन पहले सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को गुड्डू और उसका भाई मनोज भी गिरफ्तार कर लिए गए। इंस्पेक्टर एके त्यागी ने बताया कि गुड्डू से लंबी पूछताछ हुई। उसने बताया कि पहले शुभम उसका दोस्त हुआ करता था। उसका घर में आना जाना था। वह परिवार की एक लड़की पर बुरी नजर रखता था। शुभम के साथ उसका एक दोस्त राहुल भी घर आता जाता था। बेनीगंज में रहने वाला राहुल परिवार की लड़की को डेढ़ साल पहले भगा ले गया। वह शुभम का दोस्त था। इसीलिए उसके बारे में जब भी पूछते तो वह जान से मारने की धमकी देता। कहता अगर लड़की के बारे में पूछा तो जान से मार दूंगा। उसे पता चला था कि शुभम उसे मारने वाला है। घटना वाली रात उसने सुरेश से शुभम को बुलवाया और उसे पांच गोलियां मारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें