फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के बाद प्रॉक्टर भी शंकराचार्य से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने फूंकी प्रवेश प्रतिबंध के नोटिस की प्रतियां
विज्ञापन

0 चीफ प्रॉक्टर भी शंकराचार्य से मिलने पहुंचे आश्रम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परिसर में छात्र संघ उपाध्यक्ष के प्रवेश प्रतिबंध से नाराज छात्रों ने शनिवार को संबंधित नोटिस की प्रतियां फूंकीं। छात्रों का क्रमिक अनशन लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। वहीं, छात्रों के बाद शनिवार को विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर भी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद से मिलने उनके आश्रम पहुंचे।
छात्रों ने शुक्रवार को शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद से झूंसी स्थित आश्रम में मुलाकात की थी। छात्रों की समस्या सुनने के बाद शंकराचार्य ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से फोन पर बात की थी और उनसे छात्रों की समस्याओं का निपटारा करने को कहा था। शनिवार को चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे भी शंकराचार्य से मिलने उनके झूंसी स्थित आश्रम पहुंच गए। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने शंकराचार्य के समक्ष विश्वविद्यालय का पक्ष रखा। हालांकि, चीफ प्रॉक्टर का दावा है कि उन्होंने शंकराचार्य से विश्वविद्यालय के मुद्दे पर कोई बात नहीं। वह सिर्फ उनसे मिलने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फीस बढ़ोतरी, विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और रूम रेंट कंट्रोल ऐक्ट के मुद्दे पर छात्रों का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। छात्रों ने कुलपति को हटाए जाने की मांग दोहराते हुए परिसर में छात्रसंघ उपाध्यक्ष के प्रवेश को प्रतिबंधित किए जाने से संबंधित नोटिस की प्रतियां फूंकी। छात्रों ने कहा कि वे ऐसे नोटिसों से डरने वाले नहीं। विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन में हिम्मत है तो उपाध्यक्ष का प्रवेश रोक कर दिखाए। क्रमिक अनशन में छात्र नेता अदील हमजा, विवेकानंद पाठक, छात्र नेता आनंद कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, नवदिव्य मंगलम, अवनीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें