फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल का भुगतान नहीं तो स्वत: कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन

0 स्मार्ट मीटर लग जाने के बाद उपभोक्ताओं को घर बैठे मिलेगी जानकारी
0 एमडी ने कहा, वाराणसी को सबसे पहले स्मार्ट मीटर की सुविधा दी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
घरों में स्मार्ट मीटर लग जाने पर बिजली की चोरी पूरी तरह से बंद हो जाएगी। स्मार्ट मीटर लगने के बाद विद्युत उपभोक्ताओं को अपने बिजली के बिल, मीटर रीडिंग, विद्युत उपभोग आदि की जानकारी मोबाइल पर ऑनलाइन मिल सकेगी। स्वीकृत लोड अधिक के उपयोग और समय से भुगतान नहीं होने पर अपने आप कनेक्शन कट जाएगा। स्मार्ट मीटर लगने की दशा में बिजली चोरी, लाइन हानियों पर प्रभारी नियंत्रण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सुरेश चंद्र भारती की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में तय किया गया कि परिक्षेत्र में वाराणसी को सबसे पहले स्मार्ट मीटर की सुविधा दी जाएगी, इलाहाबाद को भी जल्द इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। बताया कि स्मार्ट लग जाने पर बिजली चोरी, लाइन लॉस पर रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को सही बिल और विद्युत बचत के उपाय आदि की जानकारी उनके मोबाइल पर उपलब्ध होगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की बैठक में स्मार्ट मीटर पर काम करने वाली देश-विदेश की 12 कंपनियों ने भाग लिया, इसमें प्रमुख रूप से एलएण्ड टी, जीनस, कैपिटल पावर, टीसीएस, फ्यूसेंटग्रिड आदि केप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें