स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व कांग्रेसी नेता वर्तमान में कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, निर्मल खत्री, मधुसूदन मिस्त्री सहित 18 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। जज पवन कुमार तिवारी ने इन सभी को 15 मार्च को स्पेशल कोर्ट में हाजिरी देने का निर्देश दिया है। उपस्थित न होने पर सभी के खिलाफ कुर्की का वारंट और आदेश जारी करने की चेतावनी दी है।कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाना पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ आदि गंभीर धाराओें में मुकदमा दर्ज है।