फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशन पर शुरू हो गई सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस बस स्टेशन पर सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी का शुभारंभ
विज्ञापन

प्रयागराज। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर सोमवार को सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर यात्रियों को बताया गया कि उन्हें अब सिविल लाइंस बस स्टेशन पर आने वाली सभी बसों के आगमन प्रस्थान की जानकारी एक ही स्थान से मिल जाएगी। इसके पूर्व यात्रियों को डिपोवार बसों के आवागमन के बारे में तीन अलग-अलग स्थानों से सूचना मिलती थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों ही रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन यात्री के रूप में बस स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि तीन जगह इनक्वायरी होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। इसे देखते हुए उन्होंने पिछले माह ही निर्देश दिया कि एक अप्रैल से मुख्य हॉल में ही सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी की व्यवस्था शुरू कर दी जाए। इसके लिए उन्होंने सिविल लाइंस, लीडर रोड एवं प्रयाग डिपो के कर्मचारी भी ड्यूटी के लिए चिह्नित किए। सोमवार से सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी शुरू होने से यात्रियों को खासी सहूलियत भी हुई। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने कहा कि सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी की नियमित रूप से मॉनीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें